झोपड़ी में लगी आग, घरेलू सामान राख

Feb 14, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - अमृतपुर में एक झोपड़ी में आग लगने से घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। दूध गर्म करते समय आग लगी, और दमकल की मदद नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन 35 हजार का नुकसान हुआ। दो लोग झुलस गए।

झोपड़ी में लगी आग, घरेलू सामान राख

अमृतपुर, संवाददाता। झोपड़ी में आग लगने से घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। घर में दूध गर्म करते समय झोपड़ी ने किसी तरह आग पकड़ ली जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल को सूचना दी गई लेकिन वह नहीं पहुंची। इससे देर तक आग की लपटें मिलती रहीं। तौफीक की मड़ैया के सर्वेश राजपूत के घर झोपड़ी पड़ी हुई है। उनकी पुत्रवधू नीरज दूध गर्म कर रही थी। दूध को गर्म करते समय ही झोपड़ी में किसी कारण आग लग गई। धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

लोगों ने दमकल को सूचना दी लेकिन वह नहीं पहुंची। इस पर कुछ ग्रामीण दमकल को बुलाने खुद पहुंच गए। दमकल चालक ने जब दमकल की गाड़ी को चलाने का प्रयास किया तो वह चालू नहीं हुई। इस पर ग्रामीणों से चालक ने कहा कि गाड़ी में धक्का लगाना पड़ेगा। बड़ी संख्या में ग्रामीण झोपड़ी में लगी आग को बुझाने को आगे आए और बाल्टियों से पानी भर भरकर झोपड़ी पर डालते रहे। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सर्वेश ने बताया कि झोपड़ी में रखा 50 किलो आटा, 4 चारपाई, रजाई गद्दा, कपड़े आदि समान जल गया है । लगभग 35 हजार का नुकसान हो गया है। आग बुझाने के दौरान पुत्रवधू नीरज और पड़ोसी भगवान सहाय झुलस गये। क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र त्रिपाठी ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।