सुबह ढाईघाट और दोपहर से पंचालघाट से गुजरीं बसें

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

फर्रुखाबाद में गंगा स्नान के लिए बसों के रूट को डायवर्ट किया गया। सुबह बसें ढाईघाट पुल से संचालित हुईं। वहीं, मिशन अस्पताल के सामने एक बांस की दुकान में आग लग गई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सुबह ढाईघाट और दोपहर से पंचालघाट से गुजरीं बसें

फर्रुखाबाद। गंगा स्नान को लेकर रूट डायवर्ट किया गया था। सुबह स्थानीय बस अड्डे पर बसों का संचालन ढाईघाट पुल से होकर हुआ। दस बजे के बाद कुछ बसें पंचालघाट से निकलना शुरू हो गई लेकिन दोपहर बाद सभी बसों का संचालन पंचालघाट पुल से शुरू करा दिया गया। एआरएम राजेश कुमार ने बताया बसों का संचालन बहुत अधिक प्रभावित नहीं हुआ है। बांस की लकड़ी से बनी दुकान जलीफर्रुखाबाद। मुख्य रोड पर मिशन अस्पताल के सामने बनी बांस की लकड़ी की दुकान में अचानक आग धधकने लगी। इससे बाजार में आगरा तफरी मच गई। कादरीगेट पुलिस पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया।

दमकल को सूचना दी गई दमकल पहुंचने पर अब पर काबू पाया गया। आसपास बांस की लकड़ी की ही दुकानें थी इससे बड़ा हादसा होते होते टल गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।