Kanpur News: घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की उठी आवाज़ नवाबगंज । जानकीपुर गॉव में रविवार को मुख्य मार्ग

Kanpur News: घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख

Kanpur News: नवाबगंज। जानकीपुर गॉव में रविवार को मुख्य मार्ग किनारे बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग में गरीब परिवार की करीब 50 हजार रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण बिजली के मीटर में हुई स्पार्किंग बताया जा रहा है। जानकीपुर निवासी सीताराम की निजी जमीन पर मुख्य सड़क के किनारे झोपड़ी बनी हुई थी। झोपड़ी के पास ही बिजली का मीटर लगा था। रविवार को अचानक मीटर में तेज स्पार्किंग हुई और उससे निकली चिंगारी ने पास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

झोपड़ी से आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। परिवार के खाने के लिए रखा गेहूं और मक्का, मवेशियों के लिए रखा भूसा, चारपाइयां, तिरपाल समेत अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही है। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और दोबारा गृहस्थी बसाने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित सीताराम ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख