बदायूं रोड पर बाइकों की भिड़ंत में ग्रामीण की मौत

Feb 28, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - अमृतपुर में शुक्रवार सुबह बदायूं रोड पर दो बाइकों की टक्कर में 38 वर्षीय कमलेश सिंह की मौत हो गई। वह अपने घर से मामी की गमी में जा रहे थे। हादसे में दूसरा बाइक सवार शिवा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बदायूं रोड पर बाइकों की भिड़ंत में ग्रामीण की मौत

अमृतपुर। बदायूं रोड पर शुक्रवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गयी। वह अपने घर का इकलौता था। हादसे में दूसरा बाइक सवार घायल हुआ है। उसे इलाज को भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के सेमरझाला गांव निवासी 38 वर्षीय कमलेश सिंह अपने घर से बाइक पर सवार होकर मामी की गमी उठाने के लिए अमृतपुर क्षेत्र में जाने के लिए निकले थे। जब वह बदायूं रोड पर तहसील के सामने से गुजर रहे थे कि तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से बाइक की भिड़ंत हो गयी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे। घटना को देखते हुये राहगीरों की भीड़ लग गयी। जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। दोनों को इलाज के लिए राजेपुर सीएचसी ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में कमलेश सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरा बाइक सवार जो हादसे में घायल हुआ है उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। इस घायल का नाम नगलाहूशा गांव निवासी शिवा है। यह अमृतपुर की बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में घटना हुयी। भतीजे अनुज सिंह ने बताया कि कमलेश गमी उठाने के लिए घर से गए थे तभी रास्ते में घटना हो गयी। थानाध्यक्ष रक्षा सिंह ने बताया कि बाइकों की टक्कर में कमलेश की मौत हुयी है। जबकि दूसरा बाइक सवार शिवा घायल हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।