
फर्रुखाबाद में बाइक सवार पर चढा ट्रक मौत
Farrukhabad-kannauj News - इटावा बरेली हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार संजय को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़ा। पीछे आ रहा ट्रक संजय को रौंदते हुए निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
इटावा बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी बीच पीछे से आ रहा ट्रक बाइक सवार को रौंदते हुए निकल गया। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। घटना को देखते हुए मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है । ग्राम ऊंची गधेड़ी सिरौली का संजय उर्फ मिजाजी अपनी बुआ की लड़की की शादी में शामिल होने शनिवार की दोपहर बाइक से मैनपुरी के ग्राम सुमेरपुर गया था। रविवार सुबह वापस आते समय इटावा बरेली हाईवे पर नंदगांव पुलिया के पास सामने गड्ढे से बचने के प्रयास में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी l इससे संजय की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा।

उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक संजय के पेट पर चढ़ कर निकल गया। जिससे मौके पर ही संजय की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर 112 पुलिस व चौकी प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने निजी वाहन से संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेज स्वजनों को सूचना दी। डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक व कार को कब्जे में ले लिया है। ट्रक व कार चालक घटना स्थल से फरार हो गए। अस्पताल के मेमो सूचना पर उपनिरीक्षक जसवीर सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




