Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsFast Food Shop Owners Protest Against Removal Orders in Farrukhabad
दुकानदार भड़के दुकानें बंदकर की जमकर नारेबाजी

दुकानदार भड़के दुकानें बंदकर की जमकर नारेबाजी

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - रते चौपाटी दुकानदार। फर्रुखाबाद, संवाददाता। बढ़पुर चर्च के आसपास मुख्य सड़क के दोनों ओर फास्टफूड की दुकानें लगती हैं। इसे चौपाटी के नाम से जाना जाने ल

Jan 05, 2026 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद, संवाददाता। बढ़पुर चर्च के आसपास मुख्य सड़क के दोनों ओर फास्टफूड की दुकानें लगती हैं। इसे चौपाटी के नाम से जाना जाने लगा है। प्रशासन की ओर से इनको हटवाए जाने की मुनादी हुई तो चौपाटी दुकानदार भड़क गए और दुकानें बंदकर जमकर नारेबाजी की। फतेहगढ़ मुख्य रोड के दोनों किनारों पर चर्च के आसपास लगभग एक सैकड़ा दुकानें लगती है। इन दुकानों को हटाने या पीछे हटाने की बात होती रहती है। दुकानें लगने से शाम के समय मुख्य सड़क पर जाम जैसी स्थिति हो जाती है। इससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दुकानों पर खाने पीने पहुंचने वाले लोग वाहनों को इधर उधर आडा तिरछा खड़ा करते है कई बार तो सड़क पर ही खड़ा कर देते है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसको लेकर अब प्रशासन सख्ती बरत रहा है। पालिका की ओर से बीते कई दिन से चौपाटी दुकानों को हटवाए जाने की मुनादी की जा रही है। सोमवार को चौपाटी दुकानदारों के सब्र का बांध टूट गया और सभी दुकानदारों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। व्यापारी नेता सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में चौपाटी दुकानदारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। दुकानदार सनी गुप्ता ने बताया उनको आश्वासन दिया गया है कि पीछे हटाकर दुकानें लगाए अगर आगे आए तो दुकानें हटवा दी जाएंगी। इस पर सभी दुकानदार सहमत हो गए है वह लोग एक पीली पट्टी बनाकर उसके पीछे ही दुकानें लगाएंगे। इस मौके पर राहुल कुमार, सचिन शाक्य, निखिल, पवन अवस्थी आकाश कुमार आदि रहे।