आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करे सरकार
Feb 18, 2026 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में आलू विपणन संघ के निदेशक अशोक कटियार ने मुख्यमंत्री से आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आलू किसानों की स्थिति गंभीर है और उन्हें राहत की आवश्यकता है। राशन की दुकानों के माध्यम से आलू का वितरण कराने का भी सुझाव दिया गया है।

फर्रुखाबाद। आलू विपणन संघ के निदेशक अशोक कटियार ने आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने कहा कि राशन की दुकान से भी आलू का वितरण कराया जाये। निदेशक ने कहा कि जनपद के आलू किसान काफी परेशान है। इस बार तो आलू किसानों की कमर ही टूट गयी है। लागत भी फसल में नहीं निकल पा रही है। यह गंभीर समस्या है। इसका निदान हो।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


