Farrukhabad Kannauj News: सड़क की ईट उखाडकर घर में रख ली

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में नगर पंचायत ने एक युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है, जिसने इंटर लॉकिंग सड़क की ईंटें उखाड़कर अपने घर में रख लीं। यह घटना नवाबगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में हुई है। पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन युवक ने ऐसा करना नहीं रोका। नगर पंचायत ने कार्यवाही की मांग की है।

Farrukhabad Kannauj News: सड़क की ईट उखाडकर घर में रख ली

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। सड़क की ईट उखाड़ कर घर में रख ली गई इसको लेकर नगर पंचायत की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। कस्बा नवाबगंज के वार्ड नंबर 10 मोहल्ला सिरमौरा वांगर में नगर पंचायत द्वारा इंटर लॉकिंग सड़क बनाई गई थी। जिसे मोहल्ले के ही निवासी एक युवक ने उखाड़कर उसकी ईंटें अपने घर में रख लीं, इसकी शिकायत नगर पंचायत पहले भी की जा चुकी है, लेकिन युवक ने फिर भी ईंटें उखाड़ना बंद नहीं किया। इसी संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की माँग की है।

इस संबंध में चेयरमैन अनिल राजपूत ने बताया कि युवक ने बिना नगर पंचायत को सूचना दिए सड़क को उखाड़ दिया है। उसके खिलाफ थाना पुलिस को सूचना दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।