छात्रवृत्ति आवेदन लंबित होने पर डीआईओएस से स्पष्टीकरण तलब
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पूर्वदशम छात्रवृत्ति आवेदन लंबित हैं, जिसके कारण डीआईओएस से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, बैंकों में 27 जनवरी को हड़ताल की घोषणा की गई है। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने एसीपी लाभ न मिलने पर विरोध जताया है और समस्या के समाधान की मांग की है।

फर्रुखाबाद। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति आवेदन लंबित होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। शासन के आदेश पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश पांडेय ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर कहा कि सीएम डैश पोर्टल पर जिले के अधिकतर माध्यमिक विद्यालयों में पूर्वदशम छात्रवृत्ति के 921 व कक्षा 11-12 स्तर के 770 आवेदन लंबित पाए गए हैं। इससे दिसंबर माह में सीएम डैशबोर्ड में जिले की रैंकिंग बेहद खराब पाई गई है। उन्होंने डीआईओएस को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि स्पष्टीकरण दे दिया जाएगा। गुरुगांव देवी मंदिर में चला हस्ताक्षर अभियान फर्रुखाबाद।
जिले का नाम बदलने को लेकर मंगलवार को खंदिया स्थित गुरुगांव देवी मंदिर में हिंदूवादी नेता अंकित तिवारी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न मंदिरों में कैंप लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग 700 से ज्यादा लोगों ने अभियान के तहत हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर पर राजेश मिश्र, रोहन कश्यप, अमन राजपूत, आदर्श शर्मा व बंटी शाक्य आदि मौजूद रहे। 27 को बैंकों में रहेगी हड़ताल फर्रुखाबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की बैठक मंगलवार को हुई। निर्णय लिया गया कि बैंक कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 27 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी। बैंक कर्मियों ने कहा कि अवकाश व हड़ताल के चलते 24 से 27 जनवरी तक बैंकें बंद रहेंगी, इसलिए ग्राहक बैंक संबंधी कार्य 23 जनवरी तक निपटा लें। इस अवसर पर सचिव अंकित श्रीवास्तव, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे। एसीपी का लाभ न मिलने पर शिक्षणेत्तर कर्मियों ने जताया विरोध फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ अवस्थी के नेतृत्व में हुई। बैठक में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को एसीपी का लाभ न दिए जाने पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि संबंधित ब्लॉकों के खंड शिक्षाधिकारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एसीपी संबंधित पत्रावलियां बीएसए कार्यालय नहीं भिजवाई जा रही हैं। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंप समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर महामंत्री अरशद सिद्दीकी, उपाध्यक्ष ऋषभ शुक्ल, महिला उपाध्यक्ष सुमन मिश्रा, प्रतिभा दिवाकर, राहिमीन व सुशील सक्सेना आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




