गांव में दिन में दो बाहरी युवकों को घूमते पकड़ा
Farrukhabad-kannauj News - नहीं है। इस पर ग्रामीणों ने बाहरी युवकों से कहा कि अब आज के बाद यहां मत आना। बस अड्डे पर सवारियां भरने पर परिचालक भिड़े फर्रुखाबाद। बस अड्डे पर सवार

फर्रुखाबाद। इस शहर शहर से सटे गांवों में पशु चोरी की घटनाएं आयदिन हो रही है। मंगलवार को सरैया गांव में दो बाहरी युवक घूम रहे थे और जहां पर लोगों के पशु बंधे थे देख रहे थे। इसपर ग्रामीणों ने उनको पूछा क्या कर रहे हो तो वह बोले पशु खरीदने वाले है। इस पर लोगों ने कहा कि यहां तो कोई पशु बिक्री का नहीं है। इस पर ग्रामीणों ने बाहरी युवकों से कहा कि अब आज के बाद यहां मत आना। बस अड्डे पर सवारियां भरने पर परिचालक भिड़ेफर्रुखाबाद।बस अड्डे पर सवारियां बैठाने को लेकर दो परिचालक भिड़ गए।
एक बस का समय पूरा हो गया था तो उसके स्थान पर दूसरी बस लगना थी। लेकिन बस हटाई नहीं गई। इस पर दूसरी बस के परिचालक ने आपत्ति जताई तो पहले से खड़ी बस के परिचालक ने कहा कि यात्री बैठ रहे है तो दूसरी बस के परिचालक ने कहा कि अब आपका समय पूरा हो गया है इसपर दोनों ने नोंकझोंक होने लगी।पालिका वर्कशॉप में अंबेडकर जयंती मनाईफर्रुखाबाद।नगर पालिका की वर्कशाप में कर्मचारियों ने अंबेडकर ज्दयंती मनाई। मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार ने कहा कि अंबेडकर ने सभी को समानता का अधिकार दिया है। माल्यार्पण किया गया और अम्बेडकर को याद किया गया।सड़क से नहीं उठाया जा रहा कूड़ाफर्रुखाबाद।नाले की सफाई कराकर मलवे को सड़क पर डाल दिया गया है। जसमई से पुठरी रोड जाने वाली सड़क पर जसमई दरवाजा के निकट नाले की सफाई बीते माह पहले की गई थी। नाला सफाई के बाद नाले का मलवा सड़क पर डाल दिया गया था। लेकिन अभी तक इसको हटवाया नहीं गया है इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करवा पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क से नाले का मलवा हटवाया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


