लापरवाही में 32 सचिवों समेत 333 कर्मियों पर एक्शन
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में किसान रजिस्ट्रेशन में लापरवाही की जा रही है। 333 कर्मियों की कार्यप्रगति शून्य है। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जबकि 39 हजार किसान अभी भी रजिस्ट्री के लिए इंतज़ार कर रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही के बावजूद काम की निगरानी हो रही है।

फर्रुखाबाद, संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में जनपद में घोर लापरवाही बरती जा रही है। इस कार्य में जिन कार्मिकों की डयूटी लगायी गयी है उनमें 333 ऐसे कर्मी हैं जिनका कार्य काफी लापरवाहीपूर्ण है। मुख्य विकास अधिकारी ने शून्य प्रगति वाले लेखपालों, पंचायत सचिवों समेत 333 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का काम काफी समय से चल रहा है। अभी भी 39 हजार किसान ऐसे हैं जिनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पायी है। इस कार्य में लेखपाल, पंचायत सचिव से लेकर अन्य ग्राम स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्य का प्रत्येक घंटे पर अनुश्रवण किया गया।
ग्रामवार और कार्मिकवार प्रगति भी प्रत्येक घंटे पर व्हाटसएप पर प्रेषित की गयी। इसके बाद भी फार्मर रजिस्ट्री का डाटा लंवित है। सीडीओ ने कहा कि शासन की ओर से फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों की आईडी बनाये जाने को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। इसके बाद भी कर्मियों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि 32 पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ और जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं। जबकि उपायुक्त मनरेगा को 24 रोजगार सेवकों, डिप्टी डायरेक्टर कृषि को 8 प्राविधिक सहायकों, संबंधित उपजिलाधिकारियों को 57 लेखपालों और डीपीआरओ, खंड विकास अधिकारी को 212 पंचायत सहायकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


