Farrukhabad Kannauj News: अधिवक्ता महासभा के अध्यक्ष योगेश, महासचिव जनार्दन बने
Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में अधिवक्ता महासभा की नई कार्यकारिणी का चुनाव आम सहमति से किया गया। अध्यक्ष योगेश चंद्र दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। अध्यक्ष ने एकजुटता पर जोर दिया और सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए गए। ये चुनाव एक अच्छी परंपरा का हिस्सा हैं।

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।तहसील सदर अधिवक्ता महासभा की नवीन कार्यकारिणी आम सहमति से घोषित की गई। एल्डर्स कमेटी आफ अधिवक्ता महासभा के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी की ओर से घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष योगेश चंद्र दीक्षित बनाये गये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय प्रताप, उपाध्यक्ष संजय चावला, महासचिव जनार्दन राजपूत, संयुक्त सचिव उमाशंकर सक्सेना, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सक्सेना, आडीटर राकेश कुमार सक्सेना, पुस्तकालय अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता बनाये गये। जबकि सदस्यों में नेम सिंह राजपूत, नासिर मोहम्मद खान, अनुराग तिवारी, अंशुमान सिंह, प्रकाश द्विवेदी, आसिफ अली खां, शरद सक्सेना हैं। आशुतोष कुमार कटियार को संरक्षक बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिये गये। इस दौरान एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ने एकजुटता पर जोर दिया।
प्रवीन चंद्र सक्सेना ने कहा कि आपसी सहमति से पदाधिकारियों का चयन अच्छी परंपरा है। मंजेश कटियार, प्रद्युम्न कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह राठौर, विपिन बिहारी सक्सेना, प्रांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।


