Farrukhabad Kannauj News: मुख्य रोड पर बाइक की टक्कर से युवक घायल

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में बाइक की टक्कर से अंजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपनी बहन को बुलाने जा रहे थे जब तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक से टक्कर मारी। आसपास के लोगों ने मदद की और उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका इलाज किया गया। बाद में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।

Farrukhabad Kannauj News: मुख्य रोड पर बाइक की टक्कर से युवक घायल

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मुख्य रोड पर बाइक की टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना मऊदरवाजा के गांव करनपुर निवासी अंजेश कुमार बाइक से अपनी बहन को बुलाने थाना नवाबगंज के गांव सिरौली जा रहे थे। अंजेश कुमार जैसे ही गांव चकरपट्टी के सामने पहुंचे। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने अंजेश कुमार की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंजेश कुमार बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस व अंजेश कुमार के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस में देरी होने के चलते घायल अंजेश कुमार को निजी वाहन से लोहिया अस्पताल ले गए।

यहां मौजूद चिकित्सक ने घायल अंजेश कुमार का प्राथमिक उपचार किया। उपचार कराने के बाद अंजेश कुमार ने नवाबगंज थाने पहुंचकर पुलिस को बाइक सवार युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर पीड़ित को लौटा दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: मुख्य रोड पर बाइक की टक्कर से युवक घायल