Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsFarrukhabad Traders Suspend Hunger Strike After Assurance for Railway Road Construction
एक माह में रेलवे रोड बनवाने का भरोसा, अनशन स्थगित

एक माह में रेलवे रोड बनवाने का भरोसा, अनशन स्थगित

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में उद्योग व्यापार मंडल ने रेलवे रोड निर्माण का भरोसा मिलने पर अनशन स्थगित कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि दो साल पहले दुकानों को तोड़कर चौड़ीकरण का वादा किया गया था, लेकिन सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर एक महीने में निर्माण नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Nov 30, 2025 06:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद, संवाददाता। उद्योग व्यापार मंडल को एक माह में रेलवे रोड का निर्माण पूरा कराने का भरोसा दिया गया। इस पर व्यापारियों ने अनशन स्थगित कर दिया है। रविवार को चौक चौराहे पर उद्योग व्यापार मंडल के लोग अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन पर बैठे। रेलवे रोड का निर्माण न कराए जाने से नाराज व्यापारी नेताओं ने अपनी बात रखी। व्यापारियों ने कहा कि दो वर्ष पहले रेलवे रोड के चौड़ीकरण के नाम पर दुकानदारों की दुकानों को तोड़ा गया। व्यापारियों को भरोसा दिलाया गया था कि व्यापारियों को रेलवे रोड मॉडल रोड बनाकर दी जाएगी। व्यापारियों को सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक सड़क का निर्माण तक शुरू नहीं कराया गया है। इससे रेलवे रोड के व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ और अभी भी हो रहा है। व्यापारियों ने कहा कि जिस तरह से व्यापारियों के साथ छलावा किया गया है अब वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। दोपहर बाद अनशन पर बैठे व्यापारी नेताओं के बीच नगर पालिका ईओ विनोद कुमार और पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल पहुंचे। पूर्व एमएलसी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि रेलवे रोड का निर्माण एक माह में करा दिया जाएगा। आधे घंटे की वार्ता के बाद अनशन पर बैठे व्यापारियों ने अनशन स्थगित कर दिया। लेकिन व्यापारियों ने यह भी अल्टीमेटम दिया कि एक माह बाद सड़क नहीं बनी तो एक माह बाद उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सोनी शुक्ला, राजू गौतम, अंकुर श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ला, हेमलता, अनीता शर्मा, जितेंद्र गौतम, नवनीत कुमार आदि रहे।