Farrukhabad Kannauj News: ट्रैक्टर ट्राली पर गिरा बिजली का तार
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में सिवारा मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब बिजली का तार ट्रैक्टर ट्रॉली पर गिर गया। चालक ने सूझबूझ से कूदकर जान बचाई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई, और आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने तार हटाकर यातायात को सामान्य किया।

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। सिवारा मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। अचानक बिजली का तार टूटकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर गिर गया। तार गिरते ही ट्रॉली में करंट दौड़ गया। करंट देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों में दहशत फैल गई। आधा घंटे तक जाम जैसे हालात बने रहे। लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तार हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

