Farrukhabad Kannauj News: 90 रुपये से बढ़कर 125 रुपये हुआ कोटेदारों का कमीशन
Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में राशन कोटेदारों की लंबे समय से चल रही मांग पूरी हुई, और अब उन्हें 90 रुपये के बजाय 125 रुपये प्रति कुंतल कमीशन मिलेगा। यह वृद्धि भारत सरकार और राज्य सरकार का सहयोग लेकर की गई है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर कोटेदारों को लाभांश वितरित किया गया।

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। कोटेदारों की लंबे समय से चल रही बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गयी। कोटेदारों को 90 रुपये प्रति कुंतल के बजाय अब 125 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से कमीशन मिलेगा। इसमें 10 रुपये भारत सरकार और 25 रुपये का राज्य सरकार का अंश है। चारो विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को राशन कोटेदारों को लाभांश वितरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया और कोटेदारों को मुख्यमंत्री का लाइव भी दिखाया गया। कलेक्ट्रेट में सदर विधानसभा क्षेत्र के कोटेदारों को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने लाभांश वितरण का प्रपत्र दिया। इससे कोटेदार खुश हो गये। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम राजेपुर ब्लाक सभागार में विधायक सुशील शाक्य की उपस्थिति में हुआ।
इसमें ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल आदि रहे। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम कमालगंज के ब्लाक सभागार में आयोजित किया गया। लाभांश बढ़ाये जाने को लेकर काफी खुश दिखायी पड़े। इस दौरान विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, खंड विकास अधिकारी आदि की उपस्थिति रही। कायमगंज ब्लॉक सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. सुरभि, क्षेत्र पंचायत प्रशासक अनुराधा दुबे, एसडीएम अभिषेक वर्मा, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव सहित विधानसभा क्षेत्र के उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।


