नियम तोड़ने वालों के कटे चालान

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में नवाबगंज पुलिस ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और यातायात नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित किया। थाना प्रभारी ने लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की, यह कहते हुए कि सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए।

नियम तोड़ने वालों के कटे चालान

फर्रुखाबाद। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए नवाबगंज पुलिस ने मुख्य चौराहे पर अभियान चलाया। थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जहां बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए दर्जनों चालान काटे, वहीं यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को फूल देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। थाना प्रभारी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान सुरक्षित करना है। उन्होंने संदेश दिया कि लोग दंड के डर से नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें।

इस दौरान उपनिरीक्षक गीतम सिंह, कांस्टेबल हर्षित चौहान व किरन कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।