पुलिस अभिरक्षा से भाग लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार
फर्रुखाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में एक लुटेरे को गिरफ्तार किया। लुटेरा कुलवंत, जो पहले पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था, को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्रयास किए। मुठभेड़ के दौरान कुलवंत के पैर में गोली लगी, और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फर्रुखाबाद। पुलिस अभिरक्षा से भागे लुटेरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया उसके पैर में गोली लगी है उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है ।
घटना का विवरण
राजेपुर थाने के कुइयां गांव निवासी वकील राजेश पाठक के घर 16 मई की रात बदमाशों ने लूटपाट की थी इसमें उनके भतीजे इंजीनियर वैभव और शिक्षक भानु घायल हो गए थे । बदमाश घर से नगदी और जेवर लूट ले गए थे। इसमें दो बदमाशों को पकड़ लिया गया था पकड़े गए बदमाश उमेश और कुलवंत सीतापुर जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस की कार्रवाई
इन दोनों को राजेपुर थाना पुलिस की टीम मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लेकर गई थी जहां से बदमाश कुलवंत पुलिस की अभिरक्षा से भाग गया था इसमें सिपाही ने सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस की टीम भागे बदमाश कुलवंत को पकड़ने के लिए लगी हुई थी सीओ ने बताया कि कुइयां गांव के नजदीक खेतों में बदमाश कुलवंत छिपा हुआ था जब पुलिस ने उसे ललकारा तो उसने फायरिंग कर दी ऐसे में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला घेराबंदी करके बदमाश कुलवंत को पकड़ लिया गया है मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


