साइकिल मिस्त्री का हत्या का आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में अमृतपुर थाने के गुजरपुर पमारान गांव में साइकिल मिस्त्री ओमवीर की हत्या के आरोपित सुरजीत को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। सुरजीत के पैर में गोली लगी है और एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। ओमवीर की हत्या आठ महीने पहले सुरजीत और उसके भाई रामू ने की थी।

साइकिल मिस्त्री का हत्या का आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाने के गुजरपुर पमारान गांव निवासी साइकिल मिस्त्री ओमवीर की हत्या के आरोपित सुरजीत को बुधवार की रात पुलिस की टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। इस कार्रवाई के दौरान सिपाही वसीम भी घायल हुआ है । दोनों का राजेपुर के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घायल आरोपित सुरजीत ने अपने भाई रामू यादव के साथ मिलकर साइकिल मिस्त्री ओमवीर की आठ माह पहले हत्या कर दी थी और शव को खेत में गाड़ दिया था । बुधवार को पुलिस ने रामू यादव को गिरफ्तार कर लिया था और उसकी निशानदेही पर खेत से ओमवीर का कंकाल बरामद कर लिया था ।

इसके बाद यह साफ हो गया था कि रामू ने अपने भाई सुरजीत के साथ मिलकर ओमवीर की हत्या की थी । अमृतपुर थाने की पुलिस टीम आरोपित सुरजीत को तलाश रही थी । रात में थानाध्यक्ष रक्षा सिंह को जानकारी मिली कि वह गांव के बाहर पुलिया के नीचे छिपा हुआ है इस पर पुलिस की टीम ने जब घेराबंदी की तो सुरजीत ने गोली चला दी । जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा लिया इस पर सुरजीत के पैर में गोली लगी । पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया । इस कार्रवाई के दौरान सिपाही वसीम भी घायल हुआ है । घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि हत्या आरोपित सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है ।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।