Farrukhabad Kannauj News: छह छह माह की परिवीक्षा अवधि पर रिहा करने के आदेश
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद की अदालत ने 22 साल पुराने मारपीट के मामले में तीन सगे भाइयों को तत्काल सजा देने के बजाय परिवीक्षा अधिनियम का लाभ दिया। शिकायतकर्ता आशाराम कठेरिया के अनुसार, 27 अगस्त 2004 को दीवार बनाने से रोकने के विवाद में आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट की थी तथा जान से मारने की धमकी दी थी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट युगल शंभु ने तीनों को छह-छह महीने की परिवीक्षा पर रिहा करने का आदेश दिया।

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट युगल शंभु ने 22 साल पुराने एक मुकदमें में तीन दोषियों को छह छह माह की परिवीक्षा अवधि पर रिहा करने के आदेश दिये। नवाबगंज थाने के नवादा पहाड़पुर निवासी आशाराम कठेरिया ने थाने में सूचना दर्ज करायी थी कि 27 अगस्त 2004 को अपने मकान की दीवाल बना रहा था। आरोपितो ने दीवाल बनाने से मना किया । इसी बात को लेकर आरोपित गाली गलौज करने लगे। मना किया तो लाठी डंडो से मारा पीटा। जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देकर गये। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।
न्यायाधीश ने नवादा पहाड़पुर निवासी सगे भाई राजेश, मुकेश और राजीव को तुरंत दंड न देकर परिवीक्षा अधिनियम का लाभ दिया है और तीनो आरोपितों को छह छह माह की परिवीक्षा अवधि पर रिहा करने के आदेश दिये।

