Farrukhabad Kannauj News: स्कूल के बाहर युवकों में मारपीट, मुख्य रोड पर भगदड़

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद के बालिका इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के समय युवकों के बीच मारपीट हुई, जिससे छात्राओं में भगदड़ मच गई। कुछ युवकों ने छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां की, जिसके चलते यह विवाद बढ़ा। स्थानीय लोगों ने कॉलेज के बाहर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इस महीने यह तीसरी घटना है जिससे अभिभावकों में रोष है।

Farrukhabad Kannauj News: स्कूल के बाहर युवकों में मारपीट, मुख्य रोड पर भगदड़

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के एक बालिका इंटर कॉलेज के बाहर सोमवार दोपहर छुट्टी के समय कुछ युवकों के बीच मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। पहले कुछ युवकों ने छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां कीं, जिसके बाद आपसी विवाद बढ़ गया और ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना के दौरान छात्राओं में भगदड़ मच गई । स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ मनचले आए दिन कॉलेज के बाहर खड़े होकर छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं, उनका पीछा करते हैं और उन्हें परेशान करते हैं। लोगों का कहना है कि इसी महीने इस तरह की यह तीसरी घटना है, जिससे छात्राओं और उनके अभिभावकों में रोष व्याप्त है।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से कॉलेजों के बाहर नियमित गश्त बढ़ाने, मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।