इखलाक छठी बार नगर अध्यक्ष, अंकुर चौथी बार बने युवा अध्यक्ष
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में नगर उद्योग व्यापार मंडल और युवा व्यापार मंडल के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। पहली बार जिला खाद्य एवं बीज व्यापार मंडल का गठन भी हुआ। हाजी इखलाक खां को नगर अध्यक्ष, अंकुर श्रीवास्तव...
फर्रुखाबाद, संवाददाता। नगर उद्योग व्यापार मंडल और युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त महामंत्री और कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई। इसके अलावा पहली बार जिला खाद्य एवं बीज व्यापार मंडल का भी गठन किया गया। रविवार को रेलवे रोड के एक होटल में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने सबसे पहले नगर अध्यक्ष के पद पर छठी बार हाजी इखलाक खां की घोषणा की। राकेश कुमार सक्सेना को नगर महामंत्री, रामजी पाठक संयुक्त महामंत्री और राजनराय जौली को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नगर उद्योग युवा व्यापार मंडल का अंकुर श्रीवास्तव को युवा नगर अध्यक्ष बनाया गया। हिमांशु गुप्ता और रोहन कश्यप को युवा महामंत्री, गोपाल सिंह कश्यप को युवा कोषाध्यक्ष बनाया गया। पहली बार गठित जिला खाद्य एवं बीज व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष योगेन्द्र प्रकाश आर्य, महेन्द्र सिंह शाक्य को महामंत्री और प्रमोद शाक्य को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नगर अध्यक्ष, युवा नगर अध्यक्ष और जिला खाद्य एवं बीज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जल्द अन्य पदाधिकारियों की घोषणा करेंगे। इस मौके पर जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष सोनी शुक्ला ने भी कई पदाधिकारियों की घोषणा की। इस मौके पर अनुपम रस्तोगी, हाजी शादाब हुसैन, आफताब अंसारी, विश्वनाथ राजपूत आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।