ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म

फर्रुखाबाद में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म

घर के बाहर खेल रही मासूम को किशोर जबरदस्ती एक घर में उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर उसकी मौसी मौके पर पहुंची तो किशोर धक्का देकर भाग गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जाकर...

फर्रुखाबाद में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 11 Dec 2019 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

घर के बाहर खेल रही मासूम को किशोर जबरदस्ती एक घर में उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर उसकी मौसी मौके पर पहुंची तो किशोर धक्का देकर भाग गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जाकर जांच की। पिता ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। ऐसे में गांव के लोग उसके अंतिम में गए हुए थे। बुधवार दोपहर 12 बजे पांच साल की बच्ची अपने घर के पीछे खेल रही थी। उसे गांव का एक किशोर जबरदस्ती पकड़कर एक मकान में ले गया और घर बंद कर मासूम के साथ घिनौना कृत्य किया। इस बीच मासूम के चिल्लाने की आवाज उधर से गुजर रही उसकी मौसी ने सुनी तो वह घर में पहुंची। इस पर आरोपित किशोर धक्का देकर भाग गया। मौसी बच्ची को लेकर घर पहुंची और उसकी मां को जानकारी दी गई। खबर मिलने पर मासूम का पिता भी पहुंच गया। उसने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष दलवीर सिंह ने बड़े अधिकारियों को खबर दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित किशोर की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें