ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद में शिक्षामित्र को गोली मारी, बहन को सीढ़ी से फेंका

फर्रुखाबाद में शिक्षामित्र को गोली मारी, बहन को सीढ़ी से फेंका

बिहार गांव में लूटपाट करने घर में घुसे बदमाशों ने शिक्षामित्र को गोलीमार दी और बहन के सीढ़ी से नीचे फेंक कर घायल कर दिया। इसके बाद घर से गहने और नगदी लूटकर भाग निकले। घायल शिक्षामित्र की हालत गंभीर...

फर्रुखाबाद में शिक्षामित्र को गोली मारी, बहन को सीढ़ी से फेंका
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 04 Oct 2019 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार गांव में लूटपाट करने घर में घुसे बदमाशों ने शिक्षामित्र को गोलीमार दी और बहन के सीढ़ी से नीचे फेंक कर घायल कर दिया। इसके बाद घर से गहने और नगदी लूटकर भाग निकले। घायल शिक्षामित्र की हालत गंभीर देखते हुए परिजन इलाज के लिए आगरा ले गए। वारदात की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर तफ्तीश की।

बिहार गांव के शिक्षामित्र रमेश चंद्र दिवाकर गुरुवार की रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आधी रात के बाद बदमाश घर के पीछे बने प्राइमरी स्कूल की छत से चढ़कर उनके घर में आ गए। मुख्य गेट का दरवाजा खोलकर ऊपर मंजिल के कमरों में पहुंच गए। जहां से बदमाशों ने एक बक्से को उठा लिया। इस दौरान खटपट की आवाज पर रमेश जाग गए। रमेश ने सीढ़ी से बक्सा ले जा रहे बदमाश को दबोच लिया। इस बीच दूसरे बदमाश ने पीछे से रमेश को गोली मार दी। इससे वह घायल होकर गिर पड़े। इसी बीच फायर करने वाले बदमाश को बहन रचना ने पकड़ लिया। इस पर बदमाश ने रचना को सीढ़ी से नीचे फेंक दिया। जिससे उसका सिर फट गया। गोली की आवाज पर आसपास के लोग जाग गए। इस बीच बदमाश भाग निकले। गंभीर रूप से घायल रमेश चको मोहम्मदाबाद सीएचसी लाया गया, जहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे सैफई ले गए। वहां भी हालत गंभीर थी तो उसे आगरा में भर्ती कराया गया है। रमेश को तीन गोलियां लगीं हैं। बहन रचना का भी इलाज कराया गया। उसने बताया कि बदमाश घर से गहने और बीस हजार की नगदी लूट ले गए। उसने तीन लुटेरों को भागते हुए देखा था। मोहम्मदाबाद कोतवाल ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें