ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशटिमरुआ के फार्म में लहराएगी आलू की नई प्रजाति की खेती

टिमरुआ के फार्म में लहराएगी आलू की नई प्रजाति की खेती

टिमरुआ के कृषि फार्म में पहली बार आलू की नई प्रजाति की खेती लहराएगी। कुफरी मोहन की जो नई प्रजाति आई है उसको यहां तैयार किया जाएगा। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले वर्ष से किसानों के हाथ यह नई प्रजाति...

टिमरुआ के फार्म में लहराएगी आलू की नई प्रजाति की खेती
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजMon, 28 Sep 2020 04:36 PM
ऐप पर पढ़ें

टिमरुआ के कृषि फार्म में पहली बार आलू की नई प्रजाति की खेती लहराएगी। कुफरी मोहन की जो नई प्रजाति आई है उसको यहां तैयार किया जाएगा। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले वर्ष से किसानों के हाथ यह नई प्रजाति लगेगी।

अपने जिले में किसानों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ आलू की ख्ेाती ही है। जिले में अधिकतर किसान 3797, चिप्सोना, पुखराज, हालैंड, कुफरी, लाल गुलाल आदि की खेती करते हैं। काफी समय से किसानों के बीच नई प्रजाति नहीं पहुंची है। ऐसे में किसान पुरानी प्रजाति पर ही निर्भर हैं। आलू की क्वालिटी को लेकर आए दिन सवाल उठता है। इस सबके बीच इस बार किसानों को आलू की खेती से अच्छा मुनाफा हाथ लगा। जिसके चलते किसान इस बार भी आलू की अगेती और पिछेती खेती के लिए पूरी दमदारी से खेत तैयार करने में लगे हुए हैं।

सहायक उद्यान निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि इस साल किसानों के हाथ आलू की कोई नई प्रजाति नहंी लगेगी। उन्होंने बताया कि कुफरी मोहन नाम की प्रजाति जो नई आई है उसकी खेती केवल टिमरुआ के कृषि फार्म पर की जाएगी। इसके जो रिजल्ट आएंगे उस आधार पर आगे जो फैसला होगा वैसा किसानों को बताया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें