दो लाख किसानो को मिलेगी सम्मान निधि की सौगात
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में किसानों के लिए अच्छी खबर है। 13 मार्च को उन्हें सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। हालांकि, कई किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में समस्याएँ हैं, जैसे आधार मिसमैच। प्रशासन ने रजिस्ट्री के काम को तेज किया है। कृषि विभाग ने किसानों से रजिस्ट्री कराने की अपील की है ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

फर्रुखाबाद, संवाददाता। सम्मान निधि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों को 13 मार्च को सम्मान निधि की सौगात मिलेगी। उनके खाते में धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। फिलहाल बगैर फार्मर रजिस्ट्री के भी पंजीकृत किसानो को इसका लाभ मिल सकता है। जनपद में करीब दो लाख किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत हैं। प्रशासन की ओर से फार्मर रजिस्ट्री का काम तेजी से चलाया जा रहा है। मगर अभी भी हजारों किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। कहीं पर आधार मिसमैच तो कहीं पर खतौनी को लेकर समस्या है। इसको लेकर किसान दौड़भाग कर रहे हैं।
हालांकि बराबर इसकी मानीटरिंग भी की जा रही है। क़ृषि विभाग के कर्मचारी, लेखपाल, रोजगार सेवक, पंचायत सहायकों की जवाबदेही भी तय की गयी है। नोडल अधिकारियों से कहा गया है कि फार्मर रजिस्ट्री का काम पूरा कर लें। पर्यवेक्षण के बाद भी कई स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। डिप्टी डायरेक्टर कृषि अरविंद मोहन मिश्रा ने बताया कि 13 मार्च को किसान सम्मान निधि की किस्त संभावित है। यह किस्त 22वीं होगी। उन्होने बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुयी है वह किसान फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। क्योंकि फार्मर रजिस्ट्री को बहुउपयोगी बनाया गया है। इससे सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ मिलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


