किसानों ने गेहूं क्रय केंद्रों से बनाई दूरी, मंडी में बेच रहे फसल

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - शमसाबाद में गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की रफ्तार धीमी है। 30 मार्च को खरीद शुरू होने के बावजूद किसान गेहूं नहीं ला रहे हैं, क्योंकि सरकारी प्रक्रिया में समय लगता है। किसान बाजार में तुरंत अच्छा रेट और भुगतान पा रहे हैं। कई केंद्रों पर किसान नहीं पहुंचे हैं, जिससे सन्नाटा छाया है।

किसानों ने गेहूं क्रय केंद्रों से बनाई दूरी, मंडी में बेच रहे फसल

शमसाबाद, संवाददाता। गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की रफ्तार नहीं तेज हो पा रही है। 30 मार्च को भले ही खरीद का शुभारंभ हो चुका है। इसके बाद भी अभी तक क्षेत्र के कई केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। इसके पीछे किसानों का कहना है कि सरकारी स्तर पर गेहूं बेचने के लिए तमाम तरह से कागजी खानापूर्ति करनी पड़ती है। दूसरी तरफ बाजार में तुरंत ही अच्छे रेट पर बिक्री हो जाती है और भुगतान भी तुरंत हो जाता है। बुधवार को क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर पड़ताल की गयी तो यहां कई केंद्रों पर सन्नाटा दिखायी पड़ा।

मंडी समिति के क्रय केंद्र पर प्रभारी अनुराग पांडेय मौजूद थे। इस केंद्र पर गुटैटी दक्षिण के रमेश चंद्र 70 कुंतल, राधेश्याम 35 कुंतल और अनिल कुमार 65 कुंतल गेहूं बेचने को लाये थे। केंद्र प्रभारी ने किसानों की तौल करायी और बताया कि गेहूं की बिक्री के लिए 1000 खाली बोरे मौजूद हैं। इस केंद्र पर 30 मार्च के बाद पहली बार किसान गेहूं लेकर पहुंचे। चिलसरा के क्रय केंद्र पर अभी तक बोहनी तक नहंी हुयी है। जबकि यहां पर पर्याप्त मात्रा में वारदाना उपलब्ध है। केंद्र प्रभारी बालिस्टर सिंह ने बताया कि अभी किसान नहीं आ रहे हैं। अमलैया आशानंद के क्रय केंद्र पर वारदाना मौजूद होने के बाद भी किसान नहंीं पहुंच रहे हैं। नेटवर्क की समस्या भी आ रही है। क्षेत्रीय किसानों ने बताया कि बाजार में गेहूं बेचने में किसी तरह की समस्या नहीं आती है। जबकि सरकारी स्तर पर गेहूं बेचने के लए तमाम तरह की कागजी खानापूरी करने में काफी समय बर्बाद हो जाता है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।