समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद में किसानों ने भूमि अधिग्रहण के लिए उचित मुआवजा मांगा। औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि के बदले किसानों को लाभकारी मुआवजा चाहिए। नहरों में पानी, सुरक्षित फसलें, खाद और सिंचाई की मांग की गई।

फर्रुखाबाद । किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग के साथ ही थानाध्यक्ष को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में औद्योगिक परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की जा रही कृषि भूमि के बदले किसानों को उचित एवं लाभकारी मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई गई। किसानों का कहना था कि भूमि अधिग्रहण की स्थिति में उन्हें सरकारी दरों से अधिक न्यायसंगत मूल्य मिलना चाहिए। इसके अलावा नहरों और माइनरों में पर्याप्त पानी छोड़े जाने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, समय पर खाद एवं कृषि संसाधनों की उपलब्धता तथा सिंचाई व्यवस्था सुधारने की मांग भी की गई। किसान नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के किसान लंबे समय से कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्याओं का निराकरण न होने पर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान संजय गंगवार, उदयभान मिश्रा, कैलाश चंद यादव, रामनिवास, जगदीश, बृजेश, रोशनलाल और सलमान सहित कई किसान मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


