लव जिहाद के विरोध में निकली बाइक रैली
Farrukhabad-kannauj News - कायमगंज में भारती कृषक एसोसिएशन की बैठक में किसानों ने पट्टे की जमीन, फसल कटने की प्रक्रिया, निजी स्कूलों की फीस और पखना रेलवे स्टेशन क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। किसानों ने पारदर्शिता की मांग की और उचित समाधान की आवश्यकता जताई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गोपाल तिवारी ने की।

कायमगंज, संवाददाता। भारती कृषक एसोसिएशन की बैठक रविवार को मोहल्ला जवाहर गंज स्थित कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता मुन्ना लाल सक्सेना के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में नगला बसोला गांव की पट्टे की जमीन से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की गई। किसानों ने फसल कटने और सूचना प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं तथा संबंधित अधिकारियों से पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की। साथ ही कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित समाधान निकाला जाए। इसके अलावा निजी स्कूलों की फीस, महंगी किताबों और अन्य शुल्कों को लेकर भी चर्चा हुई। संगठन ने निर्धारित मानकों के अनुरूप पुस्तकों के उपयोग और शुल्क व्यवस्था में संतुलन बनाए रखने की मांग की।
बैठक में पखना रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया गया और संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने दिशा निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गोपाल तिवारी ने की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


