चकबंदी वाले गांव के किसानों को छूट

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में अपर जिला कृषि अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को लेकर शासन ने निर्देश जारी किए हैं। अब सभी किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए फार्मर आईडी होना जरूरी है। चक बंदी और सर्वे वाले गांवों में किसानों को कृषि उत्पाद बेचने की छूट भी दी गई है।

चकबंदी वाले गांव के किसानों को छूट

फर्रुखाबाद। अपर जिला कृषि अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को लेकर शासन स्तर से निर्देश दिये गये हैं। फार्मर आईडी को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाने वाली सभी खरीद में तत्काल प्रभाव से अनिवार्य किया गया है। शासन स्तर से निर्देश दिये गये हैं कि जिन गांव में चक बंदी और सर्वे की प्रक्रिया प्रचलित है उन गांव के किसानों को संबंधित गांव मे स्थित भूमि की सीमा तक कृषि उत्पाद पूर्व प्रक्रिया के आधार पर बिक्री का अवसर प्रदान करने की छूट प्रदान की गयी है। मुख्य सचिव की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।