पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए धमाके में समर्थक भैयालाल की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए विस्फोट में घायल समर्थक भैयालाल की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। 17 मार्च को हुए विस्फोट में उनके मकान के बेसमेंट की छत उखड़ गई थी और छह लोग घायल हुए थे। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए धमाके में समर्थक भैयालाल की मौत

फर्रुखाबाद। पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए विस्फोट में घायल समर्थक भैयालाल की मौत हो गई। उसका कानपुर में इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह जब यह खबर उसके गांव में पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग उसके घर पर पहुंचे । 17 मार्च की शाम 7:30 बजे पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर जोरदार विस्फोट हो गया था। इसमें उनके मकान के बेसमेंट की छत उखड़ गई थी पूरा मकान हिल गया था, इस विस्फोट में पूर्व विधायक के दो पुत्र समेत छह लोग घायल हुए थे। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया था।

समर्थक भैयालाल का इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह खबर जब पहुंची तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया ।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।