Farrukhabad Kannauj News: आतिशबाजी की दुकान में धमाका, तीन सौ मीटर तक गूंज

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद में मक्की शाह दरगाह के पास एक बंद अतिशबाजी की दुकान में जोरदार धमाका हुआ, जिससे दुकान जमींदोज हो गई। धमाके की गूंज 300 मीटर तक सुनी गई। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान में 4-5 किलो बारूद था। घटना की जांच जारी है।

Farrukhabad Kannauj News: आतिशबाजी की दुकान में धमाका, तीन सौ मीटर तक गूंज

Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। मक्की शाह दरगाह के सामने गुरुवार दोपहर आतिशबाजी की बंद दुकान में जोरदार धमाका हो गया। पूरी दुकान जमींदोज हो गई। धमाके की गूंज 300 मीटर तक सुनी गई। सूचना पर एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। नगर के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी शफरुद्दीन की पक्के कमरे में आतिशबाजी निर्माण की दुकान आबादी से कुछ दूरी पर है। यह दुकान जुलाई से बंद है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे दुकान में जोरदार धमाका हो गया। इसकी गूंज 300 मीटर तक सुनाई दी जिससे आसपास हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि कमरे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और लिंटर नीचे गिर पड़ा।

लकड़ी का गेट टूटकर 200 फीट दूर नर्सरी में जा गिरा। आसपास के लोगों की सूचना पर दुकान मालिक मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद एसडीएम कायमगंज अभिषेक वर्मा, सीओ अजय वर्मा भी पहुंच गये। 3:25 बजे दमकल की टीम मौके पर पहुंची और सुलग रही आग को काबू में किया। जांच के दौरान सात अग्निशमन यंत्र, जले हुए अनार और आतिशबाजी का सामान बिखरा मिला। दुकान मालिक शफरुद्दीन ने बताया कि दुकान में करीब चार से पांच किलो बारूद रखा था। थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि आतिशबाजी निर्माण की दुकान जुलाई माह से बंद थी। इसका लाइसेंस 31 मार्च 2027 तक वैध है। धमाका किस कारण हुआ इसकी जांच की जा रही है। दुकान मालिक से आतिशबाजी से संबंधित कागज मांगे गए हैं। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: आतिशबाजी की दुकान में धमाका, तीन सौ मीटर तक गूंज