Farrukhabad Kannauj News: दंगल में 40 पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद के सकवाई गांव स्थित शिव मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों ने भाग लिया। करीब 40 पहलवानों के बीच कुश्तियां हुईं, जिसमें विजेता पहलवानों को पुरस्कार मिले। बड़ी संख्या में लोग दंगल देखने आए।

Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। नाग पंचमी के अवसर पर सकवाई गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के साथ एटा, अलीगंज, जैथरा, छिबरामऊ, कुरावली और फिरोजाबाद से आए पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में करीब 40 पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्तियां हुईं। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । दंगल में मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह राठौड़ रहे। दंगल की पहली कुश्ती डुबका निवासी मोहित और मोहम्मदाबाद निवासी अमन के बीच हुई, जिसमें अमन ने जीत दर्ज की। इसके बाद अलीपुर खेड़ा निवासी प्रिंस और जैथरा निवासी प्रांशु के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें प्रांशु विजयी रहे।
वंथल निवासी सोनू और नगला धूरा निवासी मदन के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। अलीगंज निवासी हासिम और जैथरा निवासी शिवा के बीच हुए मुकाबले में हासिम ने जीत हासिल की। इसके अलावा अन्य पहलवानों के बीच भी कई रोमांचक मुकाबले हुए। कुश्तियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। टूंडला निवासी राहुल तथा आगरा निवासी करुआ के बीच हुई है जिसमें राहुल ने कुश्ती जीत कर बाजी मार ली।


