जीजीआईसी में गूंजा पर्यावरण का संदेश
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद के राजकीय बालिका इंटर कालेज में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर ड्राइंग बनाई। पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन ने प्रदूषण के दुष्प्रभावों और इसके उपायों पर जानकारी दी। छात्रों को प्लास्टिक रीसायकलिंग के प्रोजेक्ट दिए गए और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में पर्यावरण का संदेश गूंजा। कार्यशाला का विषय पर्यावरण और हम था। इसमें छात्राओं ने ड्राइंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्रदूषण के दुष्प्रभावों को चित्रित किया। पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं के जलवायु और मृदा प्रदूषण के कारण बताये। इससे होने वाली बीमारियां और उसके बचाव के उपायों पर भी जानकारी दी। छात्राओं ने रंगो के जरिए पेड़ बचाओ, पानी बचाओ, प्लास्टिक हटाओ का भी संदेश दिया। छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया कि वह अपने स्तर से प्रदूषण नामक संकट का खात्मा करें।
छात्राओं को गर्मी की छुट्टी के लिए समर प्रोजेक्ट दिये गये हैं। इसमें प्लास्टिक, रिसाइकिल कर उपयोगी सामान बनाने का प्रोजेक्ट भी दिया गया है। इस दौरान खेती और मृदा स्वास्थ्य के बारे में व्यवहारिक जानकारी दी गयी। पर्यावरण विशेषज्ञ ने छात्राओं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलायी। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। इस दौरान विद्यालय की अध्यापिकायें और छात्रायें मौजूद रहीं।ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में छात्राओ ने बनाये प्रोजेक्टफोटो 10परिचय- जीजीआईसी में कार्यशाला के दौरान अपनी प्रतिभा दिखाते बच्चे साथ में पर्यावरण विशेषज्ञ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


