ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआर्ट क्राफ्ट में बच्चों में दिखा उत्साह

आर्ट क्राफ्ट में बच्चों में दिखा उत्साह

गर्मी की छुट्टियों में बच्चे विभिन्न विधाओं को सीखने में जुटे हुए हैं। शहर में ही कई कार्यशालाएं चल रही हैं। इसमें उनका उत्साह देखते ही बन रहा है। नृत्य के अलावा आर्ट और क्राफ्ट विधा में बच्चों में...

आर्ट क्राफ्ट में बच्चों में दिखा उत्साह
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजTue, 28 May 2019 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मी की छुट्टियों में बच्चे विभिन्न विधाओं को सीखने में जुटे हुए हैं। शहर में ही कई कार्यशालाएं चल रही हैं। इसमें उनका उत्साह देखते ही बन रहा है। नृत्य के अलावा आर्ट और क्राफ्ट विधा में बच्चों में खासी ललक है। संस्कार भारती की ओर से सेनापति के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यशाला में बच्चोंं ने विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण लिया। इस दौरान संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने कार्यशाला का अवलोकन करते हुए बच्चों का मन बढ़ाया। वहीं गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में आर्ट एवं क्राफ्ट का बच्चों ने प्रदर्शन किया। समर कैंप के समापन पर प्रिंसिपल विजाय मैथ्यू, कीर्ति सक्सेना, कोमल दुबे, प्रिया शुक्ला, रितिका, रेखा, दीप्ति, कल्पना मिश्रा, अनामिका, चंचल आदि की उपस्थिति रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें