पांचाल घाट पर फुटपाथ पर ठेली वालों का कब्जा
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर फुटपाथ पर ठेली वालों का कब्जा बढ़ रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से फुटपाथ को खाली कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन मिल सके। शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है।

फर्रुखाबाद। धार्मिक स्थल पांचाल घाट के फुटपाथ पर ठेली वालो का कब्जा बढ़ता जा रहा है। फुटपाथ घिर जाने से श्रद्धालुओं और राहगीरों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। शाम के समय स्थिति और खराब हो जाती है, जब सड़क किनारे ठेलियों की संख्या बढ़ जाती है। लोगों ने प्रशासन से फुटपाथ खाली कराने और नियमित अभियान चलाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


