
बाथरूम में मृत अवस्था में पड़ा मिला वृद्ध
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद के खानपुर गांव में 70 वर्षीय सुधीर गंगवार बाथरूम में मृत पाए गए। उनका घर बंद था और जब परिजनों ने ताला तोड़कर अंदर देखा, तो शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...
फर्रुखाबाद, संवाददाता। खानपुर गांव में एक वृद्ध बाथरूम में मृत अवस्था में पाए गए। घर बंद था। ताला तोड़कर जब परिजन घुसे तो पता चला। इसको लेकर पुलिस को जानकारी दी गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अब पोस्टमार्टम से पूरी स्थिति साफ होगी। खानपुर गांव निवासी 70 वर्षीय सुधीर गंगवार एक शीतगृह के पास मकान में रहते थे। इनके बड़े भाई वीरेंद्र गंगवार दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने अपने छोटे भाई सुधीर गंगवार को फ ोन कर जब हाल चाल लेने का प्रयास किया तो फोन नही उठा। ऐसे में उन्होंने परिवार के रिश्तेदारों को जानकारी दी और बताया कि भाई का फोन नही उठ रहा है ।

इस पर चांदपुर निवासी शिवसरन व अन्य लोग मकान पर पहंुचे। देखा मकान में ताला लगा है और अंदर जाने का रास्ता बंद है। इस पर उन्होंने पड़ोसियों के सहयोग से ताला तोड़ा और अंदर गये तो देखा कि वृद्ध बाथरूम में मृत अवस्था में पड़े हैँ। इस पर यह खबर आस पास फैल गयी। बड़ी संख्या मेंे लोग मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी पर कादरीगेट थाना पुलिस पहुंची। वृद्ध के शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है। पोस्टमार्टम से ही मौत का कारण साफ होगा। कादरीगेट चौकी इंचार्ज केके कश्यप ने बताया कि वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी मिली है कि वृद्ध अकेले ही घर मे रहते थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




