मवेशी चराने गये वृद्ध की गंगा में डूबने से मौत

Apr 06, 2026 10:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - मवेशी चराने गए 75 वर्षीय मुलायम सिंह की गंगा में डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह उनका शव नदी में पाया गया। परिवार ने रात भर उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मवेशी चराने गये वृद्ध की गंगा में डूबने से मौत

शमसाबाद, संवाददाता। मवेशी चराने गये वृद्ध की गंगा में डूबने से मौत हो गयी। सोमवार की सुबह उसका शव नदी में उतराता पाया गया इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना को देखते हुये पुलिस की टीम जांच के लिए दौड़ी। अचानकपुर गांव निवासी 75 वर्षीय मुलायम सिंह रविवार को अपने घर से गंगा की ओर मवेशी चराने के लिए लेकर गये थे। शाम को मवेशी तो घर पहुंच गये लेकिन वृद्ध नहीं पहुंचे। इससे घर वालों को चिंता हुयी। रात भर परिजनों ने उनकी इधर उधर तलाश की पर कहीं कुछ पता नहीं लगा। सोमवार की सुबह वृद्ध का शव गंाव के ही नजदीक गगा में उतराता हुआ पाया गया।इस

पर शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों से जानकारी की और वृद्ध के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पुत्र राजेश, रामवरन, मुकेश, नन्हे का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। वृद्ध की पत्नी को परिजनों ने ढांढस बंधाया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि गंगा में डूबने से वृद्ध की मौत हुयी है। जानकारी पर परिजनों से बात की गयी। वह मवेशी चराने के लिए गये थे। घटना कैसे हो गयी इसको लेकर पता किया जा रहा है। मवेशी चराने गये वृद्ध की गंगा में डूबने से मौत नदी में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम, जांच को दौड़ी पुलिसफोटो 2परिचय- वृद्ध के शव पर रोते बिलखते परिवार के लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।