वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद। बाइक से ससुराल जा रहे बाइक सवार वृद्ध की वाहन की टक्कर से

फर्रुखाबाद। बाइक से ससुराल जा रहे बाइक सवार वृद्ध की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं चालक घायल हो गया। लोहिया अस्पताल में शव देख परिजन बिलख रहे थे। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गूजरपुर पमारान निवासी वृद्ध सोरन सिंह यादव की ससुराल गांव महमदपुर में है। बुधवार को सोरन सिंह गांव रंपुरा निवासी छोटेलाल के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। बाइक छोटेलाल चला रहे थे। छोटेलाल हेलमेट लगाए थे। महमदपुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने छोटेलाल की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक समेत दोनों लोग गिर गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
घायलों को जमापुर स्थित नर्सिंग होम ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर सोरन सिंह को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल छोटेलाल ,सोरन सिंह को बाइक से लोहिया अस्पताल लाए। डाक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने सोरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। छोटेलाल ने बताया कि पीछे से अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी। हेलमेट लगा होने से उनके सिर में चोट नहीं आई। जबकि सोरन सिंह के सिर व मुंह में चोट लगी। मृतक सोरन सिंह के दो पुत्र सतेंद्र, कौशलेंद्र व पुत्री पूनम हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है। पत्नी मीना देवी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




