श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, बाइक सवार सहित सात घायल
Farrukhabad-kannauj News - बदायूं के कालसेन मंदिर से लौटते समय श्रद्धालुओं का टेंपो मुख्य चौराहे पर बाइक से भिड़ गया। इस हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए, जिसमें एक ही परिवार के सदस्य शामिल थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार किया गया है।

कायमगंज, संवाददाता। बदायूं के कालसेन मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो नगर के मुख्य चौराहे पर बाइक से भिड़ंत में पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार और टेंपो में सवार एक ही परिवार के सदस्यों सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। थाना राजेपुर के गांव अहलामई निवासी कुलदीप अपनी पत्नी रीता, सुमेश पांडेय, उनकी पत्नी बबली और दो पुत्रियों देवकी व राजुल के साथ बदायूं जनपद के उसैत स्थित कालसेन मंदिर दर्शन करने गए थे। रविवार को जब सभी लोग टेंपो चालक दुर्गेश के साथ वापस लौट रहे थे, तभी नगर के मुख्य चौराहे पर सामने से आ रहे बाइक सवार विकास निवासी महमदीपुर की बाइक से टेंपो की सीधी भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया, जिससे उसमें सवार सवारियां नीचे दब गईं। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। लोगों ने टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल कुलदीप, रीता, सुमेश, बबली, देवकी, राजुल, ऑटो चालक दुर्गेश और बाइक सवार विकास को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने ने सभी घायलों का उपचार किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


