Farrukhabad Kannauj News: समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर करें

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: क्षता में थाना शमसाबाद में थाना समाधान दिवस फर्रुखाबाद । जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में थाना शमसाबाद

Farrukhabad Kannauj News: समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर करें

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में थाना शमसाबाद में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश दिए कि मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करें। इसमें लापरवाही न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर प्रभावी समाधान कर उन्हें त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में दोनों विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय से मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें।पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए तथा शिकायतकर्ता से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने भूमि विवाद एवं अन्य संवेदनशील प्रकरणों में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य को सहज, पारदर्शी एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी,कर्मचारी तथा फरियादीगण उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर करें