Farrukhabad Kannauj News: ई-रिक्शा पलटा,फोटो खींचने पर हुआ विवाद

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: पलटा ई रिक्शा फोटो खींचने पर हुआ विवादफर्रुखाबाद।आईटीआई चौराहे पर एक ई रिक्शा पलट गया। इसमें बैठे लोगों के हल्की चोटें आ गई। रिक्शा पलटने की यहां

Farrukhabad Kannauj News: ई-रिक्शा पलटा,फोटो खींचने पर हुआ विवाद

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।आईटीआई चौराहे पर एक ई-रिक्शा पलट गया। इसमें बैठे लोगों के हल्की चोटें आ गई। रिक्शा पलटने की यहां मौजूद एक होमगार्ड फोटो खींचने लगा। इसपर एक युवक ने इसपर आपत्ति जताई तो होमगार्ड ने कहा फोटो खींचना पड़ता है इसपर बात बढ़ गई और देखते ही देखते दोनों के बीच नोंकझोंक होने लगी। इसपर यहां अन्य लोगों ने दोनों को हटाकर मामला शांत कराया。

पांचालघाट रोड पर वेंडरों का कब्जा

फर्रुखाबाद।पांचालघाट रोड पर स्ट्रीट वेंडरों ने मानो कब्जा जमा रखा है। सड़क पर फल आदि की ठेलियां खड़ी रहती हैं। इससे जाम लगा रहता है। इसके साथ जो पांचालघाट के दुकानदार है उनको दुकनदारी भी प्रभावित हो रही है। इससे व्यापारी परेशान हैं। पुलिस भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

जसमई नाला चोक सड़क पर पानी

फर्रुखाबाद। जसमई बाजार का नाला चोक होने से लोग परेशान हैं। चोक नाले के कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर चल रहा है। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों की ड्रेस खराब हो रही है। लेकिन इसके बाद भी चोक नाले को खुलवाया नहीं जा रहा है。

ट्रैक्टरों ने खराब कर दी सड़क

फर्रुखाबाद। सरैया नेकपुर बार्डर पर भट्टा मालिक ईंटें बनवा रहे हैं। इससे ट्रैक्टरों से मिट्टी लाई और ले जाई जाती है। डामर सड़क पर इस कदर मिट्टी फेंकी गई है कि डामर सड़क कच्ची लग रही है। बीते दिन बारिश हुई तो सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा था। लोगों का कहना है कि भट्टा मालिक से सड़क पर फैली मिट्टी को साफ कराया जाए इससे दिक्कतें हो रही है।

सामान्य प्रश्न

फर्रुखाबाद में ई-रिक्शा पलटने की घटना कब हुई?
यह घटना आईटीआई चौराहे पर हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।