ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

दहेज की मांग न पूरी होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला। ससुराल वाले शव को छोड़कर फरार हो गए। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।...

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजThu, 21 Jun 2018 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

दहेज की मांग न पूरी होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला। ससुराल वाले शव को छोड़कर फरार हो गए। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ, तहसीलदार व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया।

थाना क्षेत्र के गांव बिड़ैहल निवासी अमित तेली का चार वर्ष पहले 11 मई 2014 को मोहिनी पुत्री राकेश कुमार निवासी सहियापुर थाना इंदरगढ़ कन्नौज के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद मोहिनी को दो संताने हुईं। तीन वर्ष का पुत्र छोटू व दो माह की पुत्री है। बुधवार की रात ससुराल वालों का मोहिनी के साथ विवाद हुआ। गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोहिनी की हत्या कर दी गई है। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर अनूप कुमार निगम मौके पर पहुुंचे। सीओ अखिलेश राय भी घटना स्थल पर तहसीलदार के साथ पहुंचे। जहां ससुराल वाले घर से नदारद मिले। शव जीने के किनारे पर रखा हुआ था। गले में रगड़ के निशान थे। वहीं चाचा अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले बाइक व चैन की मंाग कर प्रताड़ित करते थे। मांग न पूरी होने पर बहन की हत्या कर दी है। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर पति अमित राठौर समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें