Farrukhabad Kannauj News: क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर से मारपीट, दवाइयां तोड़ीं

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद में एक डॉक्टर के साथ उसके क्लीनिक पर उसके पत्नी के मायके पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट की गई। सुबह करीब 11:30 बजे, उन्होंने गाली-गलौज और लाठी-डंडों से हमला किया। आरोप है कि डॉक्टर की दवाइयां नष्ट की गईं, छह हजार रुपये चुराए गए और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Farrukhabad Kannauj News: क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर से मारपीट, दवाइयां तोड़ीं

Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। एक क्लीनिक चला रहे डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। डॉक्टर की तहरीर पर थाना पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह क्लीनिक संचालित करते हैं। सुबह करीब 11:30 बजे वह क्लीनिक पर मरीजों को दवा दे रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनकी पत्नी अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ क्लीनिक पर पहुंचीं। आरोप है कि पति-पत्नी के विवाद को लेकर आए लोगों लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया।

मारपीट में डॉक्टर के शरीर पर बंद और खुली चोटें आने का आरोप है। तहरीर में क्लीनिक में रखी दवाइयां तहस-नहस करने, पर्स में रखे छह हजार रुपये और मोबाइल ले जाने तथा बाइक क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुन्ना लाल यादव ने बताया कि घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर से मारपीट, दवाइयां तोड़ीं