कड़ी निगरानी में हुई डीएलएड परीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में चार परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड परीक्षा आयोजित की गई। पहले और दूसरे पालियों में क्रमशः 1869 और 1870 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 31 और 30 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग की गई। डायट प्राचार्य ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कड़ी निगरानी में हुई डीएलएड परीक्षा

फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड परीक्षा आयोजित हुई। दो पालियों में शुरू हुई परीक्षा से पहले केंद्रों के गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली में 31 और द्वितीय पाली में 30 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मदन मोहन कनौड़िया बालिका इंटर कालेज, क्रिश्चियन इंटर कालेज, एनएकेपी इंटर कालेज और रस्तोगी इंटर कालेज में प्रथम पाली की परीक्षा के लिए 1900 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें 1869 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 31 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 1900 आवंटित अभ्यर्थियों में 1870 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 30 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी ने बताया दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।