ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकार्तिक पूर्णिमा पर भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट

कार्तिक पूर्णिमा पर भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट

फर्रुखाबाद। हिन्दुस्तान संवाद कार्तिक पूर्णिमा पर पांचालघाट, श्रंगीरामपुर, ढाईघाट पर लाखों की संख्या में...

कार्तिक पूर्णिमा पर भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 27 Nov 2020 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। हिन्दुस्तान संवाद

कार्तिक पूर्णिमा पर पांचालघाट, श्रंगीरामपुर, ढाईघाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। पांच जनपदों की सीमाओं पर बडे़ वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। 29 नवंबर की रात 12 बजे से 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक बड़े वाहन इस मुख्य मार्ग से नहीं गुजर सकेंगे। एसपी ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ को आने वाले बड़े वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ के लिए डायवर्ट किया जाएगा। छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ को आने वाले वाहनों को थाना जहानगंज के सामने रोका जाएगा। मैनपुरी जनपद के बेवर की ओर से फतेहगढ़ कोआने वाले माल वाहनों को बेवर के अलावा चौकी मदनपुर और रोहिला तिराहे के पास रोका जाएगा। जनपदएटा की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले वाहनों को जनपद एटा के अलीगंज बार्डर पर और कस्बा कायमगंज के बाहर बेरिया तिराहे पर रोका जाएगा। जनपद शाहजहांपुर, बरेली से फतेहगढ़ आने वाले बड़े वाहनों को जनपद शाहजहांपुर के अल्लाहगंज और हुल्लापुर में उपयुक्त जगह पर रोका जाएगा। जनपद हरदोई की ओर से आने वाले वाहनों को रूपापुर में रोका जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें