ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलोहिया अस्पताल में अव्यवस्था, प्रसूताएं बेहाल

लोहिया अस्पताल में अव्यवस्था, प्रसूताएं बेहाल

लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं की देखभाल में बड़ी लापरवाही की जा रही है। गर्मी के इस मौसम में वार्डो में लगे पंखे भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। एक वार्ड में तो दो पर वाला ही पंखा लगा है।...

लोहिया अस्पताल में अव्यवस्था, प्रसूताएं बेहाल
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 23 May 2018 10:28 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं की देखभाल में बड़ी लापरवाही की जा रही है। गर्मी के इस मौसम में वार्डो में लगे पंखे भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। एक वार्ड में तो दो पर वाला ही पंखा लगा है। बुधवार को मौसम का मिजाज और तीखा हुआ तो ऐसे में यहां व्यवस्थाएं ठीक न होने पर प्रसूताएं गर्मी में तर बतर हो गईं। अस्पताल में इस समय दो दर्जन से अधिक प्रसूताएं भर्ती हैं। महिला वार्ड में प्रसूताएं खासी परेशान हो रही हैं। सिकंदरपुर निवासी सुमन, कुम्हौली निवासी पूजा, चांदपुर निवासी मधु, सितवनपुर पिथू निवासी प्रीती, दुबरी निवासी रीता, चीनीग्राम निवासी जैनव, भोगांव निवासी सुमनलता के अलावा अन्य प्रसूताएं खासी परेशान नजर आईं। तीमारदारों का कहना है कि यहां वार्डो में पंखे तो लगे हैं लेकिन वह हवा ठीक से नहीं दे पा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें