Farrukhabad Kannauj News: जयकारों से गूंजे मंदिर, भोलेनाथ के जलाभिषेक को उमड़ी भीड़

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों में दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा।

Farrukhabad Kannauj News: जयकारों से गूंजे मंदिर, भोलेनाथ के जलाभिषेक को उमड़ी भीड़

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। सावन के तीसरे सोमवार पर सोमवार को जनपदभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में भी शिव आराधना को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। शहर के प्रमुख पंडाबाग मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही। सुबह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं को लाइन लगाकर मंदिर में प्रवेश कराया गया, जिससे सभी को सुचारु रूप से दर्शन कराए जा सकें। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। आरती के समय भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे.

श्रद्धालुओं की पूजा और अराधना

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सावन सोमवार के चलते मंदिरों में विशेष श्रृंगार और पूजा-अर्चना की गई। कई श्रद्धालु सुबह से ही व्रत रखकर मंदिर पहुंचे। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल और शंख की ध्वनि के बीच शिव आराधना होती रही।

शमसाबाद क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़

शमसाबाद क्षेत्र के शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां भक्तों ने भगवान शिव को गंगाजल और दूध चढ़ाया। श्रृंगीरामपुर स्थित शिव मंदिर, पांचालघाट क्षेत्र के शिव मंदिर, कंपिल के प्राचीन शिव मंदिर और कायमगंज क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ दिखाई दी। पुठरी मंिदर में भी दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे .

अधिकांश प्रश्न और उत्तर

फर्रुखाबाद में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने क्या किया?
श्रद्धालुओं ने शिवालयों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: जयकारों से गूंजे मंदिर, भोलेनाथ के जलाभिषेक को उमड़ी भीड़