किशोर की तलाश में गंगा में पांच किमी दौड़ाई नाव

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में पांचालघाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने गंगा में डूबे किशोर विक्रम की तीसरे दिन भी तलाश जारी है। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने दिनभर सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। विक्रम का परिवार घाट पर डटा रहा, जबकि उसकी मां और परिजन रोते रहे।

किशोर की तलाश में गंगा में पांच किमी दौड़ाई नाव

फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने गंगा में डूबे किशोर का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस, गोताखोरों की टीम ने मंगलवार को दिनभर गंगा में सर्च अभियान चलाया। तीन नावों से करीब पांच किलोमीटर तक गंगा में तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक किशोर का पता नहीं चल पाया। घटना के बाद परिजन घाट पर ही डटे रहे। निसाई गांव निवासी विक्रम रविवार दोपहर अपने दोस्तों और भाई के साथ गंगा स्नान करने पांचालघाट आया था।

घाट पर मौजूद लोगों की मदद

नहाने के दौरान वह अपने साथी अंशुल के साथ खेल-खेल में गंगा पार करने लगा। इसी दौरान दोनों तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोर गंगा में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद अंशुल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन विक्रम गहरे पानी में लापता हो गया। सूचना मिलने पर थाना कादरीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू कराया। मंगलवार सुबह फिर पुलिस, गोताखोरों की टीम ने गंगा में किशोर की तलाश शुरू की।

Voice of UP

सर्च अभियान की स्थिति

तीन नावों की मदद से करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में कई घंटों तक खोजबीन की गई। पुलिस के साथ परिवार के लोग भी नावों पर मौजूद रहे। गहरे पानी वाले हिस्सों में गोताखोर लगातार तलाश करते रहे, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिला। घाट पर विक्रम के परिजन पूरे दिन बेटे की तलाश में बैठे रहे। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घाट पर मौजूद लोगों ने भी किशोर के सकुशल मिलने की दुआ की, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। पांचालघाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। करीब पांच किलोमीटर तक गंगा में खोजबीन कराई गई है। गोताखोरों की मदद से गहरे पानी वाले क्षेत्रों में भी तलाश जारी है।

तीसरे दिन भी नहीं चला कोई पता

पुलिस, गोताखोर और परिजन दिनभर करते रहे तलाश, तीन नावों से चला सर्च अभियान

फोटो 10

परिचय गंगा में किशोर को तलाश करती पुलिस।

सामान्य प्रश्न

किशोर विक्रम कहाँ डूबा था?
किशोर विक्रम पांचालघाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने गंगा में डूबा था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।