ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशघर जा रहे युवक पर जानलेवा हमला, गोली चलाई

घर जा रहे युवक पर जानलेवा हमला, गोली चलाई

फर्रुखाबाद। संवाददाता घर जा रहे एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। गोली चलाई...

घर जा रहे युवक पर जानलेवा हमला, गोली चलाई
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 04 Aug 2021 04:21 AM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। संवाददाता

घर जा रहे एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। गोली चलाई गई जिसमें वह बाल बाल बच गया।

घटना को लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है। मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर के हरभगत मोहल्ला निवासी उत्सव मिश्रा मंगलवार की देर शाम पंडाबाग मंदिर से दर्शन करके घर वापस जा रहे थे। जब वह नाला मछरट्टा के नजदीक एक होटल के पास पहुंचे कि तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे शिवम दीक्षित, आकाश, विकास, सत्यम, शिवम ने उसे घेर लिया। अभी वह कुछ समझ पाता कि इससे पहले उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की। शिवम दीक्षित ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया। सिर पर चोट आयी। घटना के बाद बड़ी मुश्किल से उत्सव घर की ओर भाग पाए। घटना को लेकर रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। शहर कोतवाल ने बताया कि धटना को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जो नामजद आरोपित हैं उन्हें पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैंं। जल्द ही नामजद आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें